1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीएम मोदी के नाम 12 बीघा जमीन करने पहुंची 80 वर्ष की वृद्धा, कहा- मोदी जी से चलता है गुजारा

पीएम मोदी के नाम 12 बीघा जमीन करने पहुंची 80 वर्ष की वृद्धा, कहा- मोदी जी से चलता है गुजारा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीएम मोदी के नाम 12 बीघा जमीन करने पहुंची 80 वर्ष की वृद्धा, कहा- मोदी जी से चलता है गुजारा

पीएम मोदी के नाम 12 बीघा जमीन करने पहुंची 80 वर्ष की वृद्धा, कहा- मोदी जी से चलता है गुजारा

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आईं, जिसे सुनकर आपकी भी आंखों में आंसू आ जाएंगे। दरअसल, 85 साल की बिट्टन देवी के बच्चों ने अपनी मां से पल्ला झांड़ लिया और बुढ़ापे में दर-दर की ठोकरे खाने को छोड़ दिया।

अब उन्हें सरकारी योजनाओं के सहारे ही अपना जीवन यापन करना पड़ रहा है। तो वहीं, अब बिट्टन देवी ने अपनी सारी जमीन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम करने का फैसला लिया है।

बुधवार को बिट्टन देवी अचानक से मैनपुरी जिले की तहसील पहुंचीं और वकील कृष्ण प्रताप सिंह के चैंबर में गईं। बिट्टन देवी ने वकील कृष्णा सिंह से पीएम मोदी के नाम पर अपनी 12 बीघा जमीन ट्रांसफर करने की इच्छा जताई।

इस बात को सुनकर वकील भी चौंक गया और बुजुर्ग महिला को खूब समझाया गया। लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी हुई हैं। उन्‍होंने वकील से जमीन पीएम मोदी के नाम करने के लिए कहा है।

इसके बाद वकील ने उनके बारे में उनसे जानकारी मांगी। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे और बहू हैं। उनका कहना है कि उनके बेटे-बहू उनका ख्‍याल नहीं रखते हैं। उनका गुजारा सरकार की ओर से दी जा रही वृद्धावस्‍था पेंशन से हो रहा है। इसलिए वह अपनी जमीन पीएम मोदी को देना चाहती हैं। हालांकि, उनकी बात सुनकर वकील ने जिलाधिकारी से बात करने का हवाला देते हुए उन्‍हें घर भेज दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...