रिपोर्ट: रिंकू शर्मा / मोहम्मद आबिद
बदायूं: पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी है जब गश्त के दौरान डकैती की योजना बनाते समय एक महिला समेत 8 बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए है बतादें की पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और चोरी गई लाइसेंसी रायफल के साथ एक कार,दो बाइकें और नकदी के साथ आभूषण बरामद किए गए है और आरोपियों को जेल भेज दिया है।

बतादें की उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ धर पकड़ का आभियान चलाया जा रहा और इसी कड़ी में अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है वहीं पूरे मामले में कप्तान संकल्प शर्मा का कहना है की अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत उझानी पुलिस को बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी जब डकैती की योजना बनाते समय गैंग के 8 सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
सीओ संजय कुमार रेड्डी ने कहा की 10 फरवरी की रात मोहल्ला श्रीनारायण गंज निवासी रविन्द्र प्रजापति के बन्द मकान का ताला तोड़कर चोर लाइसेंसी रायफल के साथ नकदी और जेवरात समेत लाखों का समान चुरा कर ले गए थे जिसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बताया जा रहा है की एसपी सिटी प्रवीण कुमार और सीओ संजय रेड्डी के साथ कोतवाल विशाल प्रताप सिंह के निर्देशन में गठित टीम कर रैनबसेरा के पास डकैती की योजना बनाते समय गैंग के 8 सदस्यों को धर दबोचा जिसमें एक महिला की भी गिरफ्तारी की गई है जहां आरोपियों के पास से अवैध हथियार बी बरामद किए गए हैं।
वहीं सीओ संजय कुमार रेड्डी ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस पहुंची और रैनबसेरा के पास से गिरोह को धर दबोचा, आपको बता दें कि गिरोह के दो सदस्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।