1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 69000 शिक्षक भर्ती मामला: स्कूल प्रबंधक व परीक्षा का टॉपर गिरफ्तार, एसटीएफ जांच करेगी

69000 शिक्षक भर्ती मामला: स्कूल प्रबंधक व परीक्षा का टॉपर गिरफ्तार, एसटीएफ जांच करेगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
69000 शिक्षक भर्ती मामला: स्कूल प्रबंधक व परीक्षा का टॉपर गिरफ्तार, एसटीएफ जांच करेगी

{ अनुज की रिपोर्ट }

69000 सहायक शिक्षक भर्ती में जालसाजी करने वाले गिरोह के सरगना स्कूल प्रबंधक केवल पटेल व परीक्षा के टॉपर धर्मेंद्र सरोज समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

इस मामले में अभी दुर्गेश कुमार व संदीप पटेल नाम के आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इससे पहले रविवार को इस गिरोह से जुड़े 5 जालसाजों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक, आठ से 10 लाख रुपए देकर अभ्यर्थी पास हुए हैं। वहीं, शासन ने इस मामले की जांच एसटीएफ को दी है।

अभियुक्तों की डायरी में दर्ज जानकारी के आधार पर पुलिस ने अभ्यर्थी विनोद यादव व धर्मेंद्र से भी पूछताछ की थी। दोनों ने लिखित परीक्षा में पास होने के लिए क्रमश: आठ और 12 लाख रुपए देने की बात कबूल की है।

पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान दुर्गेश व संदीप पटेल का नाम प्रकाश में आया है। नामजद आरोपित रुद्रपति के भाई मायापति दुबे सहित कई की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के पास कई जिलों से शिकायतें आई हैं।

माना जा रहा है कि गिरोह का नेटवर्क कई जनपदों में फैला हुआ है। कई अभ्यर्थियों ने गिरोह की मदद से लिखित परीक्षा पास की है।

एएसपी केवी अशोक ने बताया कि डायरी में दर्ज नाम व अनुक्रमांक नंबर के आधार पर कई अभ्यर्थियों के तलाश की जा रही है। दो को वांछित घोषित किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...