1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 69 हज़ार सहायक शिक्षक भर्ती : डबल बेंच ने सिंगल बेंच के फैसले पर लगाई रोक

69 हज़ार सहायक शिक्षक भर्ती : डबल बेंच ने सिंगल बेंच के फैसले पर लगाई रोक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
69 हज़ार सहायक शिक्षक भर्ती : डबल बेंच ने सिंगल बेंच के फैसले पर लगाई रोक

अनुज की रिपोर्ट

69 हज़ार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। डबल बेंच ने सिंगल बेंच के फैसले पर रोक लगा दी है।

आपको बता दे, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के नौ जून के आदेश को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया जारी रख सकती है।

वही देखा जाए तो कोर्ट के इस आदेश से अब भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। ज्ञात हो, कोर्ट ने तीन जून को दिए गए अपने आदेश में भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।

उस रोक के लगने के बाद अलग अलग जनपदों में होने वाली काउंसलिंग को रोक दिया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...