प्रदेश में कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तराखंड में शुक्रवार को एक स्वास्थ्य कर्मी समेत 68 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना के 3373 मामले आ चुके हैं। जिनमें 2706 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 592 मरीजों का उपचार चल रहा है।
वहीं 29 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। कोरोना संक्रमित 46 मरीजों की मौत भी अब तक हो चुकी है।
इधर, शुक्रवार को चार जिलों से 34 और मरीज स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कुल 2061 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 1993 की रिपोर्ट निगेटिव और 68 पॉजिटिव आई हैं।