कोरोना वायरस अब पाकिस्तान में भी सितम ढा रहा है। वहां शनिवार को अब तक एक ही दिन में सर्वाधिक कोविड-19 के 153 मरीज की मौत की खबर है वहीं संक्रमितों की कुल संख्या 1,71,000 हो गयी है।
पाकिस्तान की सरकार में इस वक़्त अफरा तफरी मची हुई है क्यूंकि मुल्क में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बेहाल है। मृतकों की संख्या 3,382 को पार कर गयी है और इसके और आगे जाने के अनुमान लगाए जा रहे है।
आपको बताते चले, चीन में भी एक बार फिर कोरोना वायरस के 34 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 22 मामले बीजिंग से हैं।
इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोविड-19 संक्रमण के नए मामलों में पाए जाने वाले वायरस की जीनोम श्रृंखला विश्व स्वास्थ्य संगठन को सौंप दी है।