1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. ज़ज़्बा: पोते को पढ़ा सके, इसलिए 65 की उम्र में दे रहे 12वीं की परीक्षा

ज़ज़्बा: पोते को पढ़ा सके, इसलिए 65 की उम्र में दे रहे 12वीं की परीक्षा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ज़ज़्बा: पोते को पढ़ा सके, इसलिए 65 की उम्र में दे रहे 12वीं की परीक्षा

हमारे आस पास समाज में ऐसे कई उदाहरण है जो बाकी लोगों के लिए प्रेरणा बन जाते है और हमारी भी यही कोशिश रहती है कि ऐसे लोगों के बारे में आप हमारे माध्यम से जाने ताकि समाज में एक सकारात्मक सोच का निर्माण हो।

हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि दुष्यंत कुमार की उन पंक्तियों को याद कीजिये जिसमे उन्होनें लिखा था कि ” कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों “, इसका अर्थ समझे तो जिस व्यक्ति में कुछ करने का हौसला हो वो अपने लक्ष्य को प्राप्त कर ही लेता है और कोई मुश्किल उसके आड़े नहीं आ पाती है।

यह भी पढ़े -आठ वर्षीय लिसिप्रिया: स्पेन के अखबार ने बताया भारत की ग्रेटा

दुष्यंत जी की यह पंक्तियां सटीक बैठती है हरियाणा के कैथल शहर के गांव देवीगढ़ में रहने वाले सतपाल पर जो 65 साल की उम्र में 12वीं की परीक्षा दे रहे है।

अब आप सोच रहे होंगे की एक 65 साल के बुजुर्ग को भला ये करने की ज़रूरत आन पड़ी ? दरअसल यह उन्होनें अपने लिए नहीं बल्कि अपने पोते निशांत के लिए किया है जो की अभी दसवीं की पढाई कर रहा है। निशांत बहुत खुश है की उसके दादाजी उसे अपने पास बिठाकर पढ़ाते है और उसकी मदद करते है।

यह भी देखिये -एक रुपया मुहिम से सीमा भर रही है 24 बच्चों की फीस, पढ़िये

सतपाल पेशे से किसान है और खेती और पशुपालन के जरिये अपना और अपने परिवार का पेट भरते है, दिन भर की कड़ी मेहनत और थकान के बाद भी रात को घर आकर पढ़ते है और परीक्षा की तैयारी कर रहे है।

वही सतपाल जी का कहना है कि यह तो बस एक शुरुआत है, अभी तो वो यह परीक्षा पास करके ग्रेजुएशन भी करने वाले है। वहीं गांव के लोग भी उनके इस जूनून को देखकर चकित है और शिक्षा के प्रति उनके इस जज़्बे को सलाम करते है।

यह भी पढ़िए – सरकारी स्कूल के बच्चें अब करेगें टैबलेट से पढ़ाई,

हम भी बस यही कहना चाहेंगे की जीवन में कोई भी काम कठिन नहीं होता अगर उसके प्रति आपकी लगन और मेहनत हो। अभावों के कारण भले ही उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी लेकिन आज वो अपने 45 साल पुराने सपने को साकार कर रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...