1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP में 6 सीनियर IPS अधिकारी हुए इधर से उधर, जीएल मीना बनें CBCID के डायरेक्टर जनरल

UP में 6 सीनियर IPS अधिकारी हुए इधर से उधर, जीएल मीना बनें CBCID के डायरेक्टर जनरल

यूपी में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। अभी हाल ही में सूबे में 14 IPS अधिकारियों का तबादला हुआ था।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
UP में 6 सीनियर IPS अधिकारी हुए इधर से उधर, जीएल मीना बनें CBCID के डायरेक्टर जनरल

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: यूपी में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। अभी हाल ही में सूबे में 14 IPS अधिकारियों का तबादला हुआ था। अब योगी सरकार ने 6 सीनियर IPS अधिकारियों को और बदल दिया है। इन अधिकारियों के तबादले का आदेश भी जारी कर दिया गया है।

 जारी आदेश के अनुसार, जीएल मीना को अब CBCID का डायरेक्टर जनरल बनाया गया है। अभी तक वो यूपी मानवाधिकार आयोग के डीजी थे। जेल विभाग के डीजी आनंद कुमार को अब फायर सर्विस की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें फायर सर्विस का डीजी भी बना दिया गया है।

इसके साथ ही इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) और लखनऊ एसआईटी के डीजी राजेंद्र पाल सिंह अब डीजी की जिम्मेदारी वो सुजान वीर सिंह के रिटायरमेंट के बाद 31 अगस्त को कार्यभार संभालेंगे। वहीं, राजकुमार विश्वकर्मा अब बतौर डीजी भर्ती बोर्ड के साथ-साथ EOW की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। रेणुका शर्मा को एडीजी एसआईटी बनाया गया है। साथ ही आरके स्वर्णकार अब बतौर एडीजी भर्ती बोर्ड का कामकाज देखेंगे।

आपको बता दें कि सूबे में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले हफ्ते ही 14 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया था। वहीं, 9 जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए थे। इससे पहले बीते पांच अगस्त को यूपी में 14 नए आईपीएस अधिकारियों की तैनाती भी की गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...