मथुरा जनपद में 6 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें सदर थाने के एक दरोगा और एक सिपाही शामिल हैं। मथुरा में अब कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 83 हो गई है।
इन संक्रमित लोगों में से मजदूर राजकुमार और भानू निवासी आशा घड़ी माट के रहने वाले हैं जो कि अभी मुंबई से मथुरा आए थे। इन दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
इसके अलावा दलबीर भी मांट के ही रहने वाले हैं। यह भी मजदूर है और यह गुजरात से मथुरा वापस आया था। इनकी रिपोर्ट भी कोरोना संक्रमित आई है। एक रिपोर्ट नौहझील के रहने वाले रवि की आई है।
विगत 25 तारीख को सदर थाना क्षेत्र में एक अपराधी टीपू को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसका सैंपल लिया गया था और उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।
उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही सदर थाने के इंस्पेक्टर समेत 11 लोगों क्वॉरेंटाइन किया गया था।
उनमें से टीपू के संपर्क में आए हुए दो पुलिसकर्मियों की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
इनमें से सिपाही विनोद कुमार हैं और दूसरे का नाम राजेंद्र सिंह जो दरोगा है। कोरोना से मथुरा में अभी तक 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।