1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. 6 कि.मी. से कर रहे थे अभिनेत्री का पीछा, पहुंच गये जेल

6 कि.मी. से कर रहे थे अभिनेत्री का पीछा, पहुंच गये जेल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
6 कि.मी. से कर रहे थे अभिनेत्री का पीछा, पहुंच गये जेल

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: टीवी अभिनेत्री प्राची तेहलान के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। आपको ता दें कि अभिनेत्री प्राची तेहलान टीवी सीरियल “दीया और बाती हम” में आरजू राठी का किरदार निभा रहीं हैं। अभिनेत्री के साथ बदसलूकी के मामले में पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी घटना के समय नशे की हालत में थे।

शराब के नशे में धुत कार सवार चार लोगो ने उनकी कार पीछा किया और अपार्टमेंट पहुंचने पर गाली-गलौज की।  अभिनेत्री की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने चारो को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल जॉच के बाद पता चला है कि चारो आरोपी शराब की नशे में धुत थे। पुलिस के मुताबिक चारो आरोपी पीतमपुरा निवासी कशिश मदान, आशीष, अक्षय कपूर और चिराग बुद्धिराज हैं।

पुलिस ने इनकी कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में अभिनेत्री प्राची तेहलान ने कहा कि वे पति रोहित सरोहा के साथ रोहिणी सेक्टर-14 में रहती हैं। वे राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबाल खिलाड़ी रह चुकी हैं। रविवार देर रात वे पति के साथ रूपनगर स्थित अपने मामा के घर से लौट रही थीं।

उन्होने पुलिस को बताया कि “पीतमपुरा स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल के पास उनकी कार के आगे एक कार चल रही थी। वह कार, चालक ने अचानक बीच रास्ते में रोक दी। काफी हार्न बजाने के बावजूद उन्होंने कार नहीं हटाई। उनके पति अपनी गाड़ी लेकर किसी तरह इस कार के बगल से निकल गए तो कार में मौजूद युवक उनकी कार का पीछा करने लगे”।

आगे उन्होने कहा कि वे अपने अपार्टमेंट में पहुंचीं तो चारों युवक अंदर घुस गए और बदसलूकी करने लगे। उन्होंने दंपती से गाली-गलौज भी की। प्राची ने बताया कि आरोपी 6 किमी से उनका पीछा कर रहे थे। वे उन्हें घर नहीं जाने देने की बात कह रहे थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...