1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लाखों की शराब के साथ 5 गिरफ्तार, चुनावों में होनी थी इस्तेमाल!

लाखों की शराब के साथ 5 गिरफ्तार, चुनावों में होनी थी इस्तेमाल!

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लाखों की शराब के साथ 5 गिरफ्तार, चुनावों में होनी थी इस्तेमाल!

रिपोर्ट : शकील सैफी / मोहम्मद आबिद
मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और आज इसी कड़ी में मुरादाबाद पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने एक साथ कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर छापेमारी की जिसमें पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुरादाबाद पुलिस और आबकारी की टीम ने थाना मुंडापांडे के इलाके में अवैध रूप से बनाई जा रही मिलावटी शराब को जब्त किया है जिसमें भारी मात्रा में शराब साथ ब्रांडेड शराब के लेवल बरामद किए गए हैं और इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बतादें की आने वाले समय में जिला पंचायत और ग्राम पंयाचत के चुनाव होने हैं और ऐसा में शराब की मांग बढ़ जाती है जिसको लेकर अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है क्योंकि यह शराब मिलावटी रूप से बनाई जा रही है और इस मिलावटी शराब के पीने से जान को खतरा बना रहता है, जिसको ध्यान में रखकर जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी का अभियान चलाया है।

मुरादाबाद पुलिस प्रशासन का कहना है की सूचना के आधार पर थाना मूंढापांडे इलाके मुड़िया सराय निवासी भगवत शरण के घर मे अवैध रूप से मिश्रित शराब बनाने का काम हो रहा है, ये शराब चुनाव में लोगो को बांटी जानी है।

सूचना के आधार पर मूंढापांडे पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने छापे मारी करते हुए मोके से भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ-साथ ब्रांडेड शराब की बोतलों के ढक्कन और खाली बोतलों का जखीरा भी बरामद किया है।

पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इसका खुलासा करते हुए सीओ हाइवे ने बताया कि ये शराब चुनाव में प्रयोग लाई जानी थी, वहीं इसके साथ ही आरोपियों के गिरोह का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है जिससे आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...