1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 45 साल बाद एलएसी पर हुई फायरिंग, चीन के झूठ को भारतीय सेना ने नकारा

45 साल बाद एलएसी पर हुई फायरिंग, चीन के झूठ को भारतीय सेना ने नकारा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
45 साल बाद एलएसी पर हुई फायरिंग, चीन के झूठ को भारतीय सेना ने नकारा

भारत और चीन सीमा विवाद अब बढ़ता ही जा रहा है। खुद विदेश मंत्री एस जयशंकर इस बात को कह चुके है कि सीमा पर भारी तनाव है। अब खबर आ रही है कि चीनी सेना की एलएसी में घुसपैठ रोकने के लिए भारतीय सेना को कल फायरिंग करनी पड़ी है।

बता दें कि भारत-चीन सीमा पर 45 साल बाद फायरिंग हुई है। एलएसी पर आखिरी बार अक्टूबर 1975 में गोलीबारी की घटना अरूणाचल प्रदेश में हुई थी। भारतीय सेना का कहना है की पैंगोंग त्सो झील के दक्षिण में चीनी सेना घुसपैठ की कोशिश कर रही थी. जिसे रोकने के लिए भारतीय सेना ने वार्निंग-शॉट्स फायर किए।

सेना ने अपने बयान में कहा,  भारत एलएसी पर पर शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

बयान में कहा गया है कि चीन लगातार एलएसी पर उत्तेजक गतिविधियों को जारी रखता है। भारतीय सेना ने एलएसी पार नहीं की, ना ही गोलीबारी समेत किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई नहीं की।

वहीं चीनी सेना का आरोप है कि उ‌सकी टुकड़ई पैट्रोलिंग कर रही थी, इसी दौरान आमना सामना होने पर भारत ने फायरिंग की. जि‌सके जवाब में चीनी सेना ने भी काउंटर-मेज़र्स लिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...