1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राज्यसभा चुनाव: 4 राज्य, 16 सीटें, राज्यसभा चुनाव में कांटे की टक्कर, जानिए किसने जीत की हासिल?

राज्यसभा चुनाव: 4 राज्य, 16 सीटें, राज्यसभा चुनाव में कांटे की टक्कर, जानिए किसने जीत की हासिल?

4 राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर शुक्रवार को चुनाव हुआ। मतगणना शाम पांच बजे के बाद होनी थी। लेकिन हरियाणा और महाराष्ट्र में नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के कारण मतगणना में करीब 8 घंटे की देरी हुई। हालांकि, राजस्थान और कर्नाटक के नतीजे पहले ही आ गए थे।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

4 राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर शुक्रवार को चुनाव हुआ। मतगणना शाम पांच बजे के बाद होनी थी। लेकिन हरियाणा और महाराष्ट्र में नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के कारण मतगणना में करीब 8 घंटे की देरी हुई। हालांकि, राजस्थान और कर्नाटक के नतीजे पहले ही आ गए थे। लेकिन हरियाणा और महाराष्ट्र में मतगणना को आधी रात को चुनाव आयोग ने मंजूरी दी। राजस्थान में चार में से 3 कांग्रेस और एक सीट भाजपा ने जीती है। वहीं, कर्नाटक में भाजपा ने 3 और कांग्रेस ने एक सीट हासिल की है।  हरियाणा में राज्‍यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव में भाजपा के कृष्‍णलाल पंवार और भाजपा-जेजेपी समर्थित उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को जीत मिली है

महाराष्ट्र से किसको मिली जीत

भाजपा ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, राज्य के पूर्व मंत्री अनिल बोंडे और पूर्व सांसद धनंजय महादिक को मैदान में उतारा था। तीनों ही उम्मीदवार विजयी हुए।


 जीत की खुशी: पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस

राज्यसभा चुनाव पर महाराष्ट्र के पूर्व CM और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है कि महाराष्ट्र में राज्यसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के तीनों प्रत्याशी चुनकर आए हैं। पीयूष गोयल को सबसे ज्यादा 48 वोट मिले हैं, अनिल बोंडे को भी 48 वोट हैं। हमारे तीसरे प्रत्याशी भी शिवसेना के संजय राउत से ज्यादा वोट लेकर आए हैं। भाजपा की ताकत आज हमको देखने को मिली है।

कर्नाटक में भाजपा ने सभी तीन सीट जीत लीं, एक कांग्रेस

मतगणना के बाद चुनाव अधिकारियों ने भाजपा नेता एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, अभिनेता-नेता जग्गेश और निवर्तमान विधान पार्षद लहर सिंह सिरोया तथा कांग्रेस के नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश को विजयी घोषित किया।

 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक ट्वीट में पार्टी के तीन उम्मीदवारों-रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी के जीतने की बात कही। भाजपा के घनश्याम तिवारी भी चुनाव जीत गए हैं। राजस्थान में क्रास वोटिंग के चलते भाजपा ने अपनी विधायक शोभारानी कुशवाह को निलंबित कर दिया है। शोभारानी ने कांग्रेस के प्रमोद तिवारी को वोट दिया था। पार्टी ने उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को वोट देने के लिए कहा था।

घनश्याम तिवाड़ी की राजनीतिक पारी की शुरुआत सीकर के कल्याण कॉलेज के छात्र संगठन के चुनावों में 1968 में रही। पहली बार कॉलेज में महामंत्री का चुनाव जीतने के बाद युवा तिवाड़ी के संघर्षों की कहानी शुरू हो गई।

राजस्थान में कांग्रेस ने तीन और सीट भाजपा ने जीती

राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने तीन सीटों के लिए मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और रणदीप सुरजेवाला को उम्मीदवार बनाया था। भाजपा ने पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया था। इन चारों की जीत हुई है। हालांकि भाजपा ने अपने बचे वोटों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा का भी समर्थन किया था जो चुनाव हार गए हैं।

हरियाणा से किसको मिली जीत

हरियाणा में 2 सीटों पर चुनाव थे।हरियाणा में भाजपा के कृष्ण लाल पंवार और निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा को जीत मिली है।कांग्रेस के अजय माकन को रिकाउंटिंग मेंं हार मिली। रिकाउंटिंग में उनका एक वोट रद हो गया। हरियाणा में राज्‍यसभा की दो सीटों के लिए मतदान के बाद मतगणना हुई। चुनाव आयोग के पास कांग्रेस की किरण चौधरी व बीबी बत्रा के द्वारा वोटों को लेकर शिकायतें भेजी गई थीं

हरियाणा में  भाजपा के कृष्ण लाल पंवार  को मिली जीत

कृष्ण लाल पंवार हरियाणा सरकार में परिवहन मंत्री हैं और भाजपा से हरियाणा विधान सभा के सदस्य हैं। वह सक्रिय रूप से सामाजिक सेवाओं में भाग लेते हैं। मडलौडा से अपनी मैट्रिक पूरी करने के बाद, उन्होंने जयपुर से बॉयलर योग्यता में डिप्लोमा पूरा किया। बाद में वह राजनीति में शामिल हो गए और आईएनएलडी के सक्रिय सदस्य बने।

कार्तिकेय शर्मा  को मिली जीत

कार्तिकेय शर्मा की राजनीतिक पहचान ये है कि हरियाणा के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा का बेटा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...