कोरोनावायरस के मामले इस देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आपको बता दे कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद अब एक्टर अनुपम खेर की मां दुलारी भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं।
इस बात की जानकारी एक्टर अनुपम खेर ने खुद ट्वीट करके दी है। दरअसल खेर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर बता रहे हैं कि उनकी मां दुलारी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
उन्होंने वीडियो में बताया कि उनके भाई, भाभी और भतीजी के इतनी सावधानी बरतने के बाद भी उनको कोरोना हो गया है।
हालांकि आपको बता दे कि जबअनुपम खेर ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया, तो वह नेगेटिव आया है और वो पूरी तरह से स्वस्थ है।