अनुज की रिपोर्ट
आज 4 GRP जवानों ने कोरोना को मात दे दी है और लोहिया अस्पताल में भर्ती 4 कोरोना मरीज डिस्चार्ज होकर आज वापिस आ गए है।
आज GRP थाने में कोरोना से जीत कर वापस लौटे पुलिसकर्मियों का जमकर स्वागत हुआ है। ताली बजाकर GRP, RPF और रेलवे कर्मियों ने इन सभी का स्वागत किया है।
कांस्टेबल कृष्ण चंद्र यादव, बबलू राम,नागेंद्र प्रसाद सरोज और विजय कुमार को सम्मानित भी किया गया है।
आपको बता दे कि ड्यूटी के दौरान GRP के जवानों में कोरोना के लक्षण पाए गए थे और टेस्ट के बाद पॉजिटिव आने के बाद चारो को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल से उपचार होने के बाद ठीक होकर लौटे साथी जवानों ने उत्साहवर्धन करते हुए ताली बजाकर इनका स्वागत किया और हौसला अफ़ज़ाई की है।