कोरोना धीरे धीरे यूपी में पैर पसार रहा है। आपको बता दे कि कल एक ही दिन में 262 नए कोरोना पीड़ित लोग मिले है। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों का आकंड़ा 7700 पार कर गया है।
वही एक दिन में 8 लोगों की मौत भी हुई है। प्रदेश में इस जानलेवा वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या अब 213 हो गयी है।
लेकिन प्रदेश के लिए राहत की बात यह भी है कि यहां स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टर्स की मेहनत से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 60 फीसदी से भी अधिक बैठती है।
अब तक कुल 4651 मरीज ठीक हो गए है वही संक्रमितों में 27 फीसदी प्रवासी मजदूर है। प्रदेश में सिर्फ 2837 एक्टिव केस है।
मरीजों की बात करे तो कल सर्वाधिक अमेठी में 43 और नॉएडा में 23 मरीजों में इस वायरस की पुष्टि हुई है। अब तक 67 हज़ार से भी अधिक प्रवासियों के नमूने भेजे जा चुके है और रिपोर्ट्स आना बाकी है।