देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता रहा है.जहां कोरोना मरीजों की संख्या 26 लाख के पार जा चुकी है.वहीं 50 हजार से ज्यादा लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं.जबकि ठीक हुए लोगों की संख्या 19 लाख के आंकड़े को पार कर गई है.बता दें पिछले 24 घंटे में 63 हजार से ज्यादा नए केस आए.और कोरोना से 944 लोगों की मौत हो गई.जिसके बाद देश में कोरोना के कुल केस 26 लाख 42 हजार 344 हो चुके हैं.देश में अब कोरोना के एक्टिव केस करीब 7 लाख हैं.लेकिन रिकवरी रेट भी सुधर रहा है. अब तक 19 लाख 9 हजार 541 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं.