1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पेट्रोल और डीजल के कीमतों में लगातार तीसरे दिन लगी आग, जानें क्या है कीमत

पेट्रोल और डीजल के कीमतों में लगातार तीसरे दिन लगी आग, जानें क्या है कीमत

By: Amit ranjan 
Updated:
पेट्रोल और डीजल के कीमतों में लगातार तीसरे दिन लगी आग, जानें क्या है कीमत

नई दिल्ली : कंपकंपाती ठंड ने एक बार फिर लोगों को कंबल के नीचे दुबके रहने के मजबूर कर दिया हैं, लेकिन जो ऑफिस जाने वाले बंदें हैं, वो अपने घरों से निकल चुके है और इस कड़कती ठंड का सामना कर रहे है। इन्ही सारी समस्याओं के सामने पेट्रोल और डीजल के कीमतों में लगातार उतार-चढाव हो रहा है। जो शनिवार को भी देखने को मिला। आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 85.70 रूपये, चेन्नई में 88.29 रूपये, कोलकाता में 87.11 रूपये और मुंबई में 92.28 रूपये रहा।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत

petrol

देश के प्रमुख राज्यों में पेट्रोल की कीमत

state petrol

वहीं डीजल की कीमत देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 75.88 रूपये, चेन्नई में 81.14 रूपये, कोलकाता 79.48 और मुंबई में 82.66 रूपये रहा। बता दें कि आज पेट्रोल और डीजल के कीमतों में 0.20 पैसों से 0.28 पैसों की बढ़ोतरी देखी गई।

देश के प्रमुख राज्यों में डीजल की कीमत

dd

देश के प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत

city D

आपको बता दें कि देश में प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। जिसे लेकर आप अपने शहरों के पेट्रोल और डीजल की कीमत IOCL की वेबसाइट https://www.iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx लिंक के जरिए आप जान सकते हैं।

इसके अलावा आप इसे SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...