1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश के 216.67 लाख किसानों को शीघ्र ही 4333.40 करोड़ रुपये मिलेंगे

उत्तर प्रदेश के 216.67 लाख किसानों को शीघ्र ही 4333.40 करोड़ रुपये मिलेंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश के 216.67 लाख किसानों को शीघ्र ही 4333.40 करोड़ रुपये मिलेंगे

उत्तर प्रदेश के 216.67 लाख किसानों को शीघ्र ही 4333.40 करोड़ रुपये मिलेंगे

केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से किसानों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जल्द ही प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत उत्तर प्रदेश के 216.67 लाख किसानों को शीघ्र ही 4333.40 करोड़ रुपये मिलेंगे।

किसानों को अब तक छह किश्तों का भुगतान हो चुका
उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। यहां के अधिकांश लोगों की रोजी-रोटी का जरिया खेती ही है। स्वाभाविक रूप से किसानों की संख्या भी सर्वाधिक है। लिहाजा इस योजना का सर्वाधिक लाभ भी उप्र को मिला है। अब तक छह किश्तों के जरिए प्रदेश के 23523000 किसानों को दो-दो हजार की छह किश्तों में 22594.78 रुपए मिल चुके हैं।

प्रदेश सरकार संबंधित किसानों का डाटा लॉक कर इसे भुगतान की संस्तुति के लिए केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। मालूम हो कि केंद्र सरकार इस योजना के तहत हर पात्र किसान को दो-दो हजार रुपए की बराबर किश्तों में साल भर में 6000 रुपये देती है।

यह पैसा ऐसे समय दिया जाता है जब रबी, खरीफ और जायद की फसलों में कृषि निवेश के लिए किसानों को इसकी बेहद जरूरत होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...