1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. कार्तिक आर्यन के लिए इस वजह से स्पेशल रहा 2020 का वैलेंटाइन डे

कार्तिक आर्यन के लिए इस वजह से स्पेशल रहा 2020 का वैलेंटाइन डे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कार्तिक आर्यन के लिए इस वजह से स्पेशल रहा 2020 का वैलेंटाइन डे

इस साल का वैलेंटाइन डे अभिनेता कार्तिक आर्यन के लिए खास है क्योंकि इस मौके पर उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘लव आज कल’ रिलीज हुई है। लेकिन अब कार्तिक एक और नया काम करने जा रहे हैं जो उनका सपना था। कार्तिक का यह सपना असम के गुवाहाटी शहर में पूरा होने जा रहा है। दरअसल 15 तारीख को 65वें ऐमजॉन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन होना है। बॉलिवुड के इस सबसे बड़े अवॉर्ड्स फंक्शन में बड़े सितारों का जमावड़ा लगेगा। कार्तिक के लिए ये अवॉर्ड्स इसलिए खास हैं क्योंकि उनका पुराना सपना इस मौके पर पूरा होने जा रहा है।

https://www.instagram.com/p/B8e8TUIpOcp/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्म ‘लव आज कल’ में एक कहानी में कार्तिक ने 90 दशक का किरदार निभाया है जो आरुषि शर्मा से रोमांस करता है। अब अवॉर्ड शो में कार्तिक 90 के दशक के शाहरुख और सलमान के सुपरहिट गानों पर परफॉर्म करते नजर आएंगे। बता दें कि कार्तिक बचपन से सलमान और शाहरुख के फैन्स रहे हैं। ऐसे में उनके इन सुपरहिट गानों पर परफॉर्म करना सपने के पूरे होने जैसा ही है। इसके अलावा कार्तिक अपनी मूवी ‘लव आज कल’ और पुरानी वाली ‘लव आज कल’ के गानों पर भी परफॉर्म करेंगे। कार्तिक की इस परफॉर्मेंस को श्यामक डावर ने कोरयॉग्राफ किया हुआ है।

https://www.instagram.com/p/B8O2Cn3p3i7/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन इंदिरा गांधी ऐथलेटिक्स स्टेडियम में हो रहा है। इवेंट में स्टेज को बहुत सारी एलईडी लाइटों से सजाया गया है जिसमें कार्तिक की बाइक पर धमाकेदार एंट्री होगी। कार्तिक इसमें शिमरी ड्रेस के साथ डांसर्स के ग्रुप के साथ दिखाई देंगे। 15 फरवरी को आयोजित हो रहे इस अवॉर्ड फंक्शन का टेलिकास्ट 16 फरवरी को होगा।

https://www.instagram.com/p/B8T6oQ4pdwZ/?utm_source=ig_web_copy_link
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...