उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विराजमान रामलला के भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है. भूमिपूजन आगामी 1 जुलाई को प्रस्तावित है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली में आमंत्रण पत्र देकर लौटे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्र ने भूमि पूजन को लेकर तैयारियां शुरू करवा दी हैं. जबकि तैयारियों का जायजा लेने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जून को राम नगरी अयोध्या आ रहे हैं.
इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट भी किया है. सीएम योगी भूमि पूजन को लेकर तैयारियों का जायजा लेंगे. साथ ही अयोध्या मंडल की कानून व्यवस्था और अपराध की समीक्षा भी करेंगे.