अमेरिका के ऊपर कोरोना का कहर सबसे अधिक टूट रहा है। अमेरिका में कुल मरीजों की संख्या अब 22 लाख हो गयी है। आपको बता दे की अब तक इस देश में कोरोना के कारण एक लाख 20 हज़ार से अधिक मौतें हो चुकी है।
पिछले 24 घंटों में 20,721 नए मामले सामने आए और 425 लोगों की मौत हो गई है। 11 लाख 75 हजार लोगों का अस्पतालों में अभी इलाज चल रहा है।
अमेरिका में मरने वालों की दर 5 फीसदी है वही ठीक होने वालों की दर 41 फीसदी है। न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 405,139 केस सामने आए हैं. सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 30,952 लोग मारे गए हैं।
भारत की बात करे तो पिछले 24 घंटों के अंदर देश में 10 हजार 667 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले एक दिन में 380 लोगों की मौत हुई है।