रिपोर्ट: सत्यम दुबे
लखनऊ: यूपी की योगी सरकार के निर्देश के बाद मंगलवार को एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। हाल ही में 11 IPS अधिकारियों के तबादले हुए थे, कि मंगलवार को दो IAS और 18 PCS अधिकारियों के तबादले और किये गये हैं। दो IAS अधिकारियों में मैनपुरी मुख्य विकास अधिकारी CDO रहीं ईशा प्रिया को CDO रायबरेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि सहारनपुर की मुख्य विकास अधिकारी CDO रहीं प्रेरणा शर्मा को नगर आयुक्त फिरोजाबाद के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।
जबकि सात जिलों रायबरेली, देवरिया, इटावा, मैनपुरी, सहारनपुर, लखीमपुर और शाहजहांपुर के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) को बदला गया है। PCS अधिकारियों की बात करें तो SDM वित्त एवं राजस्व मथुरा रहे ब्रजेश कुमार को सचिव गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के तौर पर नई जिम्मेदारी दी गई है। SDM बुलंदशहर रहे रविंद्र कुमार को CDO देवरिया के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है। सचिव गाजियाबाद विकास प्राधिकरण रहे संतोष राय को मुख्य विकास अधिकारी CDO इटावा बनाया गया है।
इसके साथ ही नगर आयुक्त फीरोजाबाद रहे विजय कुमार को मुख्य विकास अधिकारी CDO सहारनपुर के तौर पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। SDM वित्त एवं राजस्व सहारनपुर रहे विनोद कुमार को मुख्य विकास अधिकारी CDO मैनपुरी के तौर पर नई जिम्मेदारी दी गई है। रजिस्ट्रार अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ रहे अनिल सिंह को मुख्य विकास अधिकारी CDO लखीमपुर खीरी की नई जिम्मेदारी दी गई है।
SDM सहारनपुर रहे एसबी सिंह को मुख्य विकास अधिकारी CDO शाहजहांपुर के तौर पर तैनात किया गया है। अपर नगर आयुक्त लखनऊ नगर निगम रहीं अर्चना द्विवेदी को SDM सहारनपुर के तौर पर नई जिम्मेदारी दी गई है। SDM मीरजापुर गौरव श्रीवास्तव को सिटी मजिस्ट्रेट प्रयागराज बनाया गया है। SDM बाराबंकी अभय पांडेय को अपर नगर आयुक्त लखनऊ नगर निगम के तौर पर नई जिम्मेदारी दी गई है। SDM न्यायिक सिद्धार्थनगर कमलेश चंद्र को ADM वित्त एवं राजस्व श्रावस्ती बनाया गया है।
SDM वित्त एवं राजस्व श्रावस्ती योगानंद पांडेय को ADM वित्त एवं राजस्व मथुरा पद पर तैनात किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट प्रयागराज रजनीश मिश्रा को SDM वित्त एवं राजस्व सहारनपुर नाया गया है। SDM मेरठ मदन गर्बयाल को रजिस्ट्रार अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ के तौर पर नई जिम्मेदारी दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट अयोध्या सत्यप्रकाश सिंह को ADM मेरठ बनाया गया है। ADM जालौन सत्येंद्र सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट अयोध्या जिम्मेदारी सौंपी गई है। महाप्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ प्रशांत भारती को ADM को बुलंदशहर की नई जिम्मेदारी दी गई है।