1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. जबलपुर रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट में फंसे 15 यात्री, 50 मिनट बाद हुआ रेस्क्यू

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट में फंसे 15 यात्री, 50 मिनट बाद हुआ रेस्क्यू

जबलपुर के मदन महल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 की लिफ्ट में अमरकंटक एक्सप्रेस से उतरे 15 यात्री करीब 50 मिनट तक फंस गए। भारी सामान के कारण लिफ्ट बीच में रुक गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ और लिफ्ट मैकेनिक की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

By: Nivedita 
Updated:
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट में फंसे 15 यात्री, 50 मिनट बाद हुआ रेस्क्यू

जबलपुर (मध्य प्रदेश)। मदन महल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन की लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई और उसमें 15 यात्री करीब 50 मिनट तक फंसे रहे। इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

भारी सामान के कारण बीच में रुकी लिफ्ट

जानकारी के अनुसार, अमरकंटक एक्सप्रेस से उतरे यात्री भारी लगेज के साथ लिफ्ट में सवार हुए थे। अधिक वजन होने के कारण लिफ्ट बीच रास्ते में ही रुक गई, जिससे यात्री बाहर नहीं निकल पाए।

यात्रियों की चीख-पुकार से पहुंची आरपीएफ

लिफ्ट में फंसे यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर पहुंचा। तत्काल स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए गए और मुख्य रेलवे स्टेशन से लिफ्ट मैकेनिक को बुलाया गया।

 

ad

50 मिनट बाद सुरक्षित निकाले गए यात्री

तकनीकी सुधार के बाद लगभग 50 मिनट की मशक्कत के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाहर आने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और प्रशासन की तत्परता की सराहना की।

 

रिपोर्ट – दिनेश चौधरी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...