1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 14 महीने की मासूम की मां ने की निर्मम हत्या, खुद ने भी दी जान

14 महीने की मासूम की मां ने की निर्मम हत्या, खुद ने भी दी जान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
14 महीने की मासूम की मां ने की निर्मम हत्या, खुद ने भी दी जान

रिपोर्ट : संजीव भटनागर / मोहम्मद आबिद
बुलंदशहर: मां की ममता को लिखने के लिए कोई शब्द नहीं होते हैं लेकिन बच्चों की मासूमियत का कोई मोल नहीं होता है जी हैं लेकिन आज हम ऐसी कलयुगी, बेरहमी मां की बात कर रहे हैं जिसने अपने दुधमुंही बच्ची की हसिए से गर्दन काटकर अलग कर दी।

 हत्या की बर्बरता इतनी निर्मम थी मां की ममता को तार तार कर दिया है कि कोई भी बच्चा अपनी मां के साथ किसी भी पल न रह सके।बता दें की हत्या की वारदात थाना रामघाट क्षेत्र के गांव विजया नंगलिया का है जहां एक मानसिक रूप से बीमार मां ने पहले अपनी 14 महीने की बेटी को दूध में जहर दिया फिर उसे छत पर ले जाकर हसिया से हत्या कर दी और सर को धड़ से अलग कर दिया।

हत्या से बौखलाई आरोपी कलयुगी मां ने खुद भी छत से घर के पीछे कूदकर आत्महत्या कर ली वहीं फिर घटना की जानकारी पर मौके पर भीड़ जुटने लगी और पूरे मामले की पुलिस को सूचना दी गई है वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और दोनों के शवों को  पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।                                                                           

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है की मृतक महिला मानसिक रूप से बीमार थी काफी इलाज चल रहा था और महिला का पति शहर से दूर सिलाई का कार्य करता है और परिवार में घटना के समय कोई मौजूद नहीं था इसके साथ ही पुलिस अब हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...