रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: पाकिस्तान जो भारतीय अल्पसंख्यकों की चिंता करता है, लेकिन उसे अपने यहां अल्पसंख्यकों पर हो रहा जुर्म नहीं दिखता। हम आपको ये बातें इसलिए बता रहें हैं, कि पाकिस्तान में हिन्दुओं पर अत्याचार के मामले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। पाकिस्तान में अत्याचार, जुर्म और सितम इस कदर बढ़ गया है कि वहां की हिंदू लड़कियों को अगवा कर जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने पर मजबूर किया जा रहा है।
ये बातें हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि पाकिस्तानी मीडिया वहां हो रहे हिंदू लड़कियों पर जुर्म को बयां कर रही है। पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो, कविता बाई नाम की 13 वर्षीय एक हिंदू लड़की को कथित तौर पर बहलानी जनजाति के एक व्यक्ति ने अगवा कर लिया, जिसके बाद बरेलवी धर्मगुरु ने जबरन उसका इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराया और फिर उसके अपहरणकर्ता से ही शादी करवा दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वहीं इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो, लड़की कथिततौर पर बुधवार को एक कोर्ट में पेश हुई और दावा किया कि वह 18 वर्ष से अधिक उम्र की थी। कोर्ट में उसके बयान के बाद उसे कशमोर से घोटकी में स्थानांतरित कर दिया गया क्योंकि उसने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि उसने अपने माता-पिता की इच्छा के खिलाफ शादी की थी। उसने कोर्ट से सुरक्षा भी मांगी है।
आपको बता दें कि पीड़ित वड़की के दावे के बावजूद पुलिस ने सिंध बाल विवाह निरोधक कानून के तहत एक मामला दर्ज किया है।पाकिस्तान में बाल विवाह निरोधक कानून के तहत वयस्क और नाबालिग के बीच शादी करने पर तीन साल तक का कारावास का प्रावधान है।