नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल के कीमतों में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते के दूसरे दिन भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिला। लेकिन यह उछाल सिर्फ मुंबई में नजर आई। आपको बता दें कि इस उछाल के साथ ही मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110.41 रुपये, जबकि डीजल की कीमत 101.03 रुपये रहा। वहीं अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली।


देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की बात करें तो इसकी कीमत 104.44 रुपये, कोलकाता में 105.09 रुपये और चेन्नई में 101.79 रुपये है। वहीं वहीं अगर हम डीजल की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 93.17 रुपये, चन्नई में 97.59 रुपये और कोलकाता में 96.28 रुपये रहा। आपको बता दें कि मुंबई में पेट्रोल के कीमतों में 30 पैसे तो डीजल की कीमतों में 35 पैसों की बढ़ोतरी देखी गई।


बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।