1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के सहारनपुर में 11 साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या

यूपी के सहारनपुर में 11 साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी के सहारनपुर में 11 साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या

उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बदमाश बेखौफ होकर अपहरण, हत्या और बलात्कार जैसे संगीन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सहारनपुर जिले का है। गंगोह थाना इलाके के फतेहपुर कला गांव में 11 साल के मासूम अयान की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। मासूम की हत्या की खबर जैसे ही परिजनों व पुलिस को लगी इलाके में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में पुलिस व परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पर अयान का खून से लथपथ शव गन्ने के खेतों में पड़ा हुआ था। एसपी देहात अशोक कुमार मीणा का कहना है कि बच्चे के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अयान तीतरो थाना इलाके के झाड़वान गांव में स्थित अपने घर से 3 दिन पहले दोपहर का खाना खाकर बाहर खेलने गया था, लेकिन उसके बाद उसका कुछ भी पता नहीं लगा। परेशान परिजनों ने गंगोह थाने में अयान की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

24 घंटे तक जब अयान का कोई सुराग नहीं लगा तब पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण में दर्ज कर आयान की तलाश शुरू कर दी, लेकिन अयान नहीं मिला। मंगलवार को अयान का खून से लथपथ शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...