1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राष्ट्रपति से मिलने जा रहे प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

राष्ट्रपति से मिलने जा रहे प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राष्ट्रपति से मिलने जा रहे प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

राष्ट्रपति से मिलने जा रहे प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

दिल्ली नए कृषि कानूनों की वापसी को लेकर किसानों के आंदोलन का आज 29वां दिन हैं। केन्द्र सरकार की तरफ से दिए गए संशोधन के प्रस्ताव को किसान संगठनों ने बुधवार को खारिज कर दिया।

संयुक्त किसान मोर्चा ने फैसले के बाद सिंघु बॉर्डर पर कहा कि किसानों का फ़िलहाल सरकार से बैठक का मन नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को फिर से ठोस प्रस्ताव भेजे. सरकार के साथ बातचीत के लिए किसानों की तरफ से कोई तारीख नहीं तय की गई है।

इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में वरिष्ठ नेता किसान आंदोलन के पक्ष में आज विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने जा रहे थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी को मार्च की इजाजत नहीं मिली। कांग्रेस दफ्तर के बाहर धारा 144 लागू

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा, कांग्रेस कार्यलय में दो बसें मंगाई गई हैं जिससे प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेता राष्ट्रपति भवन जाएंगे, दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने की इजाजत नहीं दी है और कांग्रेस कार्यालय के आस-पास धारा 144 लगा दी गई हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि भारत के किसान ऐसी त्रासदी से बचने के लिए कृषि-विरोधी क़ानूनों के ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे हैं। इस सत्याग्रह में हम सबको देश के अन्नदाता का साथ देना होगा।

 

 

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रपति को 2 करोड़ हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपने जा रहे थे. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया,राहुल गांधी और सिर्फ दो नेताओं को राष्ट्रपति भवन जाने की अनुमति मिली हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...