1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. एक दिन में मिले 100 मरीज, कुल मरीजों की संख्या 620 पार

एक दिन में मिले 100 मरीज, कुल मरीजों की संख्या 620 पार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक दिन में मिले 100 मरीज, कुल मरीजों की संख्या 620 पार

उत्तराखंड में कोरोना घातक होता जा रहा है। दिन ब दिन मरीज बढ़ते जा रहे है। आज शुक्रवार को कोरोना के सर्वाधिक 101 नए मामले सामने आए हैं, इनमें 54 अकेले देहरादून में हैं। 

ये एक दिन में अब तक मिले सर्वाधिक मरीज है। इससे पहले एक दिन में कभी इतने मरीज नहीं मिले थे।

प्रदेशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 624 हो गई है, जिनमें से 89 मरीज स्वस्थ हो गए हैं, जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

अल्मोड़ा में 15, बागेश्वर और टिहरी में आठ, देहरादून में 54, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में चार, नैनीताल, पौड़ी व रुद्रप्रयाग में दो और पिथौरागढ़ में एक संक्रमित केस मिला है। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...