गौतमबुद्ध नगर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है इसलिए ग्रेटर नोएडा में बने कैलाश हॉस्पिटल में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के लिए 100 बेड आइसोलेशन बनाया गया है। हर रूम में दो संक्रमित मरीजों की रहने के लिए हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
हर रूम में टीवी टेलीफोन सुविधा और जो जरूरत की हर वह चीज उपलब्ध कराई गई है। इस आइसोलेशन सेंटर को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच करने के बाद यूपी सरकार को समर्पित कर दिया गया है। गौतमबुद्ध नगर सांसद महेश शर्मा के द्वारा ग्रेटर नोएडा के अल्फा वन सेक्टर में बने कैलाश हॉस्पिटल में पुराना संक्रमित मरीजों के लिए 100 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है।
इसमें हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। आइसोलेशन सेंटर पर इस बार आउटबॉक्स बनाया गया है जिससे जो मरीज होंगे उनके लिए खाना आउटबॉक्स की माध्यम से मरीज खुद ही बॉक्स से ले लिया करेगा यह जानकारी उसको फोन करके दे दी जाएगी कि उसका खान आउटवक्स में पहुंच गया है और वह खाना आउटबॉक्स अपना ले सकता है।