राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर को-ऑपरेटिव बैंकों को बचाने की गुहार लगाई है.पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री भी इससे सहमत होंगे कि को-ऑपरेटिव बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी रहे हैं.उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि को-ऑपरेटिव बैंक देश में बैकिंग साक्षरता बढ़ाने में अहम रोल निभाते आए हैं.शरद पवार ने अपने पत्र में को-ऑपरेटिव बैंकों पर सरकार की बढ़ती दखंलदाजी पर चिंता जताई है.पवार ने कहा है कि सहकारी बैंकों का सहकारी चरित्र कायम रखा जाना चाहिए तभी ये बैंक किसानों और ग्रामीण मजदूरों,खेतिहरों की मदद करने के अपने मकसद में कामयाब हो पाएंगे.