1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देवरिया में 124 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, एक युवक की मौत

देवरिया में 124 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, एक युवक की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देवरिया में 124 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, एक युवक की मौत

देवरिया जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में तीन और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये लोग दिल्ली और मुंबई से आए हैं। ऐसे में अब जिले में पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 124 हो गई। इसमें से 39 तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। एक की मौत हो चुकी है।

तीनों को सेंट्रल एकेडमी के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में वर्तमान में 84 एक्टिव केस हैं। वहीं संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई जा रही है। इसमें से कुछ को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। इन लोगों की भी जांच कराई जाएगी।

 बाहरियों ने बढ़ाई चिंता

भाटपाररानी के सिरिसिया मिश्र का 25 वर्षीय युवक दिल्ली से 23 मई को ट्रेन से वाराणसी पहुंचा। वहां से सलेमपुर बस से आया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन था। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक का भाई भी दिल्ली से आया है और दोनों घर पर रहते थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...