1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. अपराधियों पर पुलिस की नकेल, ट्रैक्टर चोरी का आरोपी ढीमरखेड़ा से गिरफ्तार

अपराधियों पर पुलिस की नकेल, ट्रैक्टर चोरी का आरोपी ढीमरखेड़ा से गिरफ्तार

विवेचना के दौरान आरोपी को पिपरौंध रैपुरा मोड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से इण्डो फार्म नीले रंग की टैक्ट्रर ट्रॉली जब्त की गई है।

By: Naredra 
Updated:
अपराधियों पर पुलिस की नकेल, ट्रैक्टर चोरी का आरोपी ढीमरखेड़ा से गिरफ्तार

कटनीः पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।

ग्राम झिन्नापिपिरया के पीड़ित रमेश पटेल ने बताया कि अजमेर निवासी अर्जुन सिंह उनकी ट्रैक्टर टॉली चोरी करके ले गया। आरोपी ट्रैक्टर ट्राली को ग्राम खमतरा से बहोरिबंद ले जाने को कहकर गया था लेकिन वो बहोरीबंद नहीं पहुंचा और उसका फोन भी नहीं उठा रहा है।

पुलिस में शिकायत करने के बाद रिपोर्ट लिखाई गई। विवेचना के दौरान आरोपी को पिपरौंध रैपुरा मोड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से इण्डो फार्म नीले रंग की टैक्ट्रर ट्रॉली जब्त की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

कटनी से संवाददाता सत्येंद्र गौतम की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...