1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. गैरकानूनी कारखाना बेनकाब: रिहायशी इलाके में चल रही अवैध चांदी फैक्ट्री पर पुलिस का एक्शन

गैरकानूनी कारखाना बेनकाब: रिहायशी इलाके में चल रही अवैध चांदी फैक्ट्री पर पुलिस का एक्शन

दबिश के दौरान मौके से भारी मात्रा में एसिड और अन्य जहरीले रसायन बरामद हुए हैं। जिन्हें बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के रखा गया था। यह स्थिति आसपास रहने वाले लोगों के लिए किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।

By: Naredra 
Updated:
गैरकानूनी कारखाना बेनकाब: रिहायशी इलाके में चल रही अवैध चांदी फैक्ट्री पर पुलिस का एक्शन

आगर मालवाः कोतवाली पुलिस ने शहर के बीचों-बीच चल रहे एक खतरनाक खेल का पर्दाफाश करते हुए अवैध चांदी रिफाइनिंग फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की है। रिहायशी इलाके के एक निजी मकान में बिना अनुमति संचालित इस फैक्ट्री को पुलिस ने छापेमारी कर तत्काल सील कर दिया।

दबिश के दौरान मौके से भारी मात्रा में एसिड और अन्य जहरीले रसायन बरामद हुए हैं। जिन्हें बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के रखा गया था। यह स्थिति आसपास रहने वाले लोगों के लिए किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। पुलिस ने सभी खतरनाक रसायनों को जब्त कर लिया।

फैक्ट्री में इस्तेमाल हो रही मशीनों को भी सील कर दिया गया, जिससे अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगा दी गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं लोगों ने राहत की सांस ली।

पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी शशि उपाध्याय के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने साफ किया है कि इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

आगर मालवा से संवाददाता धीरप हांडा की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...