1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. शहर के बीचोबीच संचालित महाराष्ट्र बैंक में दिनदहाड़े लूट, बैंक में गार्ड नहीं था मौजूद

शहर के बीचोबीच संचालित महाराष्ट्र बैंक में दिनदहाड़े लूट, बैंक में गार्ड नहीं था मौजूद

एसपी मनीष खत्री ने शहर सहित जिले में हाईअलर्ट जारी करते हुए आने जाने वाले लोगों पर नाकाबंदी की है एवं बाइक में सवार फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

By: Naredra 
Updated:
शहर के बीचोबीच संचालित महाराष्ट्र बैंक में दिनदहाड़े लूट, बैंक में गार्ड नहीं था मौजूद

सिंगरौलीः शहर के बीचोंबीच संचालित महाराष्ट्र बैंक में पांच बदमाशों ने घुसकर बंदूक की नोक पर बैंक के कर्मचारियों को बंधक बनाया और लूटपाट की घटना को अजाम दिया। बताया जा रहा है कि एक आरोपी हेलमेट पहनकर एवं चार आरोपी बैंक में घुसे। जहां उन्होंने बैंक के एक दर्जन कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर पहले बंधक बनाया और फिर 14 लाख रूपये कैश, गोल्ड और अन्य कैश लेकर फरार हो गए।

इस दौरान बैंक की भी बड़ी लापरवाही देखने को मिली। इस दौरान बैंक में कोई सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद नहीं था। एसपी मनीष खत्री ने शहर सहित जिले में हाईअलर्ट जारी करते हुए आने जाने वाले लोगों पर नाकाबंदी की है एवं बाइक में सवार फरार आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

शहर के बीचो बीच संचालित बैक में बंदूक की नोक पर बदमाशों ने जिस तरीके से घटना को अंजाम दिया। उससे अब व्यवसायी सहित अन्य लोगों में एक डर का माहौल बना हुआ है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुलिस की पांच टीमें गठित की हैं और टीमे अन्य इलाकों के लिए रवाना की गई है। शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खगाले जा रहे हैं। वहीं जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात भी पुलिस कर रही है।

सिंगरौली जिले से अमित पाण्डेय की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...