देवासः संसद में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने के बाद भाजपा नेताओं का विरोध जारी है। देवास की विधायक गायत्री राजे पवार ने इस बिल को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूरे देश की महिलाओं के साथ अन्याय किया है और इसका खामियाजा वो ज़रूर भुगतेंगे। विधायक ने कहा कि विपक्ष ने विकास की यात्रा में महिलाओं के योगदान को रोकने का कार्य किया है।
विधेयक पास न होने के विषय को बताया दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए विधायक पवार ने कहा कि सदन में कांग्रेस ने इस बिल को पास नहीं होने दिया। इसके लिए हम सदन से लेकर सड़क तक विरोध करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल गिरने पर कांग्रेस का विरोध किया जाएगा।
देवास से भाजपा विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि सदन में इस बिल के पास नहीं होने से महिलाओं के अधिकारों का हनन हुआ है।
देवास से संवाददाता धर्मेंद्र योगी की रिपोर्ट