दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर ने पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गुरूवार को कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस एक मानव संकट है जो तेजी से मानवाधिकार संकट बनती जा रही है।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने एक वीडियो संदेश में कहा, कोविड-19 संकट से निपटने के में जन सेवाओं की आपूर्ति में भेदभाव किया जा रहा है और संरचनात्मक असमानताएं है जो उन सेवाओं तक पहुंचने में बाधा उत्पन्न करती है।
गुटेरेस ने फरवरी में देशों, कारोबारों और लोगों का आह्वान किया था कि दुनियाभर में मानवाधिकारों की रक्षा करने में मदद करें। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, संघर्ष और दमन को लेकर चिंताओं के बीच सात सूत्री योजना प्रस्तुत की थी।
गुटेरेस ने कहा, मैंने तब कहा था, संकट के समय मानवाधिकारों को पीछे नहीं छोड़ा जा सकता। इस समय हम सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय संकट का सामना कर रहे है जो कई पीढ़ियों में नहीं देखा गया।