1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. रात को भूलकर भी नहीं करे इन चीजों का सेवन : बढ़ सकती है स्वास्थ्य संबंधी समस्या

रात को भूलकर भी नहीं करे इन चीजों का सेवन : बढ़ सकती है स्वास्थ्य संबंधी समस्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रात को भूलकर भी नहीं करे इन चीजों का सेवन : बढ़ सकती है स्वास्थ्य संबंधी समस्या

आयुर्वेद में हमारे ऋषि मुनियों ने खाने के सभी नियम बताये है। अगर कोई व्यक्ति उन नियमों का पालन करता है तो वो अवश्य ही निरोगी और सुखी रहता है लेकिन आज के समय में अनियमित खान पान के कारण लोग जल्द बीमार हो रहे है।

आज के समय में जिसे जब जो खाने का मन करता है वो खा लेता है। वो यह सोचता भी नहीं है की ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है। कई लोग रात में भी यही भूल करते है और कुछ भी खाकर सो जाते है।

आयुर्वेद में ऐसी कई चीजे बताई गई है जिनका सेवन रात को नहीं करना चाहिए ! अगर आप सोने से पहले ज्यादा तला हुआ खाना खाएंगे तो हो सकता है कि रात में आपको एसिडिटी की समस्या हो जाए।

रात को सोने से पहले कई लोगों की आदत होती है की वो चाय का सेवन करते है। जानकारों की माने तो रात में चाय का सेवन शरीर को जबरदस्त नुकसान देता है। सोने से पहले चाय पीने से आपको नींद संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जितनी जल्दी हो सके आप अपनी इस आदत को बदल दीजिए।

इसके अलावा रात को कभी भी तला हुआ या भुना हुआ भारी खाना नहीं खाना चाहिए ! इससे आपको पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। अगर हो सके तो आपको रात को हल्का फ़ूड लेने की आदत डाल देनी चाहिए।

मांस का सेवन भी रात को गलत कहा गया है। कई लोग रात को भारी मात्रा में मांस का सेवन करते है और बाद में उन्हें हार्ट से रिलेटेड समस्या हो जाती है। इसके अलावा जंक फ़ूड और चिप्स भी रात में नहीं लेनी चाहिए !

प्रोसेस्ड फूड में मोनोसोडियम ग्लूटेमेट अधिक मात्रा में पाई जाती है, जिससे अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इसलिए सोने से पहले चिप्स वगैरह खाने से परहेज करना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...