1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शामली: 9 साल पहले गायब हुआ युवक, पुलिस ने बरामद किया

शामली: 9 साल पहले गायब हुआ युवक, पुलिस ने बरामद किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शामली: 9 साल पहले गायब हुआ युवक, पुलिस ने बरामद किया

{ शामली से श्रवण सैनी की रिपोर्ट }

शामली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है , 9 साल पहले गायब हुए युवक को पुलिस ने सकुशल बरामद का परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने युवक के घर वापस लौटने पर पुलिस का धन्यवाद देते हुए खुशी जाहिर की है।

दरअसल मामला जनपद शामली के कस्बा थानाभवन का है। जहां कस्बा निवासी कुशलपाल ने थाने पर तहरीर देकर बताया था कि मानसिक रूप से कमजोर उसका पुत्र ओमवीर 9 वर्ष पहले घर से कहीं चला गया था जिसको काफी खोजबीन के बाद भी वह तलाश नहीं पाए।

youth-recovered-9-years-ago-recovered-by-police

अब उन्हें जानकारी मिली है कि उनका पुत्र ओमवीर बड़ौत क्षेत्र में कहीं पर मौजूद हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के बाद ओमवीर को बड़ौत क्षेत्र के गांव बरवाला से सकुशल बरामद कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने ओमवीर को परिजनों को सौंप दिया।

youth-recovered-9-years-ago-recovered-by-police

पुलिस ने जानकारी देकर बताया कि ओमवीर पिछले कुछ समय से बड़ौत क्षेत्र में एक किसान के घर पर नौकरी का कार्य कर रहा था। वहीं परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस का धन्यवाद किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...