भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानू चिब के दतिया आगमन पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। दतिया विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष माधव सरवरिया के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और संगठन के प्रति उत्साह दिखाया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उदयभानू चिब ने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा कांग्रेस पार्टी की मजबूत ताकत रही है। उन्होंने कहा कि जब भी पार्टी कठिन परिस्थितियों से गुजरी है, तब युवा कांग्रेस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर संगठन को मजबूती दी है। उन्होंने आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में युवा कांग्रेस की सक्रिय भूमिका पर भी जोर दिया और युवाओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

पीतांबरा पीठ में चिब ने टेका माथा
दौरे के दौरान उदयभानू चिब ने दतिया की प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां पीतांबरा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने बनखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी शिवी चौहान, सह प्रभारी रुपेश भदोरिया, प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया सहित राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
पूरे कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर जनता के बीच काम करने का संदेश दिया।