रिपोर्ट: सत्यम दुबे
लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुट गये हैं। आगामीं विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियां अपने-अपने मुद्दो के साथ लोगों तक पहुंच रही हैं। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी भी सूबे में जातीय समींकरण के साथ चुनाव प्रचार शुरु कर दी है। वहीं मायावती 2007 की तरह ब्राह्मणों को साधकर एक बार फिर सूबे की सत्ता पर काबिज होना चाह रही हैं।
इन सब के बीच मौजूदा वक्त में जो स्थिति है, उसके हिसाब से भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सत्ता में वापसी करती नजर आ रही हैं। मायावती और अखिलेश यादव के सारे दावों और वादों पर पानी फिरता दिख रहा है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ABP Cvoter ने एक सर्वे किया। इस सर्वे के मुताबिक योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में BJP एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने वाली है।
यूपी की जनता महंत योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर सूबे की राजगद्दी सौंपने के मूड में दिखाई दे रही है। एबीपी के इस सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को आगामीं विधानसभा चुनाव में 259-267 सीटें मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। वहीं अखिलेश यादव की अगुनाई वाली समाजवादी पार्टी को 100 सीटों पर ही संतोष करना पड़ेगा।
ABP Cvoter सर्वे के मुताबिक, यूपी में बीजेपी गठबंधन को 42 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं समाजवादी पार्टी गठबंधन को 30 प्रतिशत वोट, बहुजन समाज पार्टी को 16 प्रतिशत और कांग्रेस को 5 प्रतिशत वोट मिलने की बात कही गई है।
इस सर्वे के अनुसार, यूपी में बीजेपी एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। बीजेपी को 259 से 267 सीटें मिल सकती हैं। वहीं समाजवाद पार्टी को 109-117 सीटें, बीएसपी को 12-16 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा कांग्रेस को 3-7 सीटें और अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती है।
इस सर्वे के दौरान एक सवाल किया गया कि सीएम योगी के कामकाज से कितना संतुष्ट हैं तो 44 फीसदी ने कहा कि वह बहुत संतुष्ट हैं। 18 फीसदी कम संतुष्ट है। 37 फीसदी असंतुष्ट हैं और एक फीसदी ने कहा कि वह कह नहीं सकते हैं।