सीएम योगी जी ने लद्दाख में शहीद हुए जवानों को याद किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देकर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिक यूपी के मेरठ निवासी हवलदार विपुल रॉय की शहादत को शत्-शत् नमन।
मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार शहीद के परिवार के साथ है और शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जायेगी।
बता दे, लद्दाख सीमा पर गलवन घाटी के पास चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में चीन को भारी नुकसान हुआ है। उसके 45 से अधिक जवान मारे गए है।