1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी आदित्यनाथ सरकार ने 2021 में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट

योगी आदित्यनाथ सरकार ने 2021 में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
योगी आदित्यनाथ सरकार ने 2021 में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट

योगी आदित्यनाथ सरकार ने 2021 में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट

साल 2020 खत्म होने जा रहा और नया साल 2021 बहुत जल्द शुरू हो जाएगा। इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 2021 में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी की है। अगले साल में सर्वाधिक छुट्टियां शुक्रवार के दिन पड़ेंगी।

इससे वे कर्मचारी, जो हफ्ते में 5 दिन काम करते हैं और उन्हें 2 दिन यानी शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलती है, उन्हें लगातार 3 दिनों की छुट्टी मिलेगी। इसी तरह 2 सोमवार को भी छुट्टियां रहेंगी।

इसके चलते भी पांच दिन काम करने वालों के लिए 2 मौकों पर तीन दिन की छु्ट्टी मिलेगी। यानी जिन लोगों की हफ्ते में 2 छुट्टियां रहती हैं उनके लिए 8 बार ऐसे मौके आएंगे, जब उन्हें लगातार तीन छुट्टियां मिलेंगी।

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 26 फरवरी को हजरत अली जन्म दिवस, 11 मार्च को महाशिवरात्रि, 28 मार्च को होलिका दहन, 29 मार्च को होली, 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती, 21 अप्रैल को रामनवमी, 25 अप्रैल को महावीर जयंती, 14 मई को ईद उल फितर, 26 मई को बुद्ध पूर्णिमा, 21 जुलाई को ईद-अल-अज्हा, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 19 अगस्त को मोहर्रम, 22 अगस्त को रक्षाबंधन, 30 अगस्त को जन्माष्टमी, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 14 अक्टूबर को महानवमी, 15 अक्टूबर को दशहरा, 19 अक्टूबर को बारा-वफात, 4 नवंबर को दीपावली, 5 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 6 नवंबर को भैयादूज-चित्रगुप्त, 19 नवंबर को गुरु नानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस डे चलते छुट्टी होगी।

ध्यान रहे कि इनमें हजरत अली जन्म दिस, ईद-उल-फितर, ईद-अल-अज्हा, मोहर्रम और बारावफात का त्योहार चांद देख कर मनाया जाएगा। इसलिए इन त्योहारों में 1 दिन आगे-पीछे भी हो सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...