1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड में नहीं रुकेगी आफत की बारिश, 18, 19 और 20 को राजधानी देहरादून सहित इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में नहीं रुकेगी आफत की बारिश, 18, 19 और 20 को राजधानी देहरादून सहित इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

राजधानी देहरादून में 18, 19 व 20 में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में इसके बाद बारिश में तेजी आने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो  18 को नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश व तीव्र बौछार पड़ सकती हैं।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड में नहीं रुकेगी आफत की बारिश, 18, 19 और 20 को राजधानी देहरादून सहित इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में आफत की बारिश खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, चमोली और राजधानी देहरादून में 18, 19 व 20 में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में इसके बाद बारिश में तेजी आने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो  18 को नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश व तीव्र बौछार पड़ सकती हैं।

 वहीं गढ़वाल मंडल के भी कुछ जिलों में बारिश संभावित है। 19 को नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, चमोली व देहरादून में कहीं कहीं तीव्र बौछार, भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। आपको बता दें कि पिछले ढाई महीने में सूबे में 772.4 एमएम बारिश हुई है। जो सामान्य से तीन प्रतिशत कम है।

वहीं बागेश्वर, चमोली और अल्मोड़ा जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। बाकी अन्य सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई या मौजूदा वक्त में हो रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़े में  एक जून से 15 अगस्त तक अल्मोड़ा में दस फीसदी अधिक 623.9 एमएम, बागेश्वर में 141 फीसदी अधिक 1370 एमएम, चमोली में 61 फीसदी अधिक 840.3 एमएम बारिश हुई है। जबकि चम्पावत में सामान्य से 211 फीसदी कम 694.4 एमएम, देहरादून में सामान्य से 14 फीसदी कम 881.9 एमएम बारिश हुई।

आपको बता दें कि सूबे में बारिश के कारण पहाड़ गिरने से कई रास्ते बंद किए जा रहे हैं। बारिश कम होते ही रास्तों को साफ किया जा रहा है। इसके साथ ही आफत की बारिश से लोगो के जन-जीवन पर भी काफी प्रभाव पड़ा है।

पर्वतीय इलाकों में बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, बीते 24 घंटे कुमाऊं मंडल में बादल जमकर बरसे, जबकि गढ़वाल मंडल में मौसम शुष्क रहा।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...