Yahoo! की पूर्व सीईओ और Google की 20वीं कर्मचारी Marissa Mayer ने एक ऐप लॉन्च किया है. Sunshine Contacts नाम का ये ऐप iOS डिवाइस के लिए है.
Sunshine Contacts के साथ ही अब एक फिर से Marissa Mayer मे टेक वर्ल्ड में वापसी की है. Yahoo छोड़ने के बाद से वो Lumi Labs नाम के अपने एक स्टार्टअप पर काम कर रही थीं. Lumi Labs का नाम बदल कर Sunshine कर दिया गया है.
मरिसा मेयर टेक इंडस्ट्री में बड़ी हस्ती मानी जाती हैं. Yahoo! की सीईओ के अलावा उनका योगदान Google में भी काफ़ी रहा है. गूगल सर्च डिज़ाइन करने में Marissa Mayer का बड़ा कॉन्ट्रिब्यूशन रहा है.
2017 में Marissa Mayer ने Yahoo! छोड़ा था और इसके बाद से वो अपने प्रोजेक्ट पर काम कर रहीं थीं. लेकिन क्या नया ऐप उन्हें फिर से वो मुक़ाम दिलाएगा?
मरिसा मेयर ने एक नए स्टार्टअप की शुरुआत की थी जिसके तहत Sunshine Contact नाम का ये ऐप लॉन्च किया गया है. ये उनका पहला ऑफिशियल प्रोडक्ट भी है.
Wired को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है, ‘ये अजीब बै कि हमारे पास सेल्फ़ ड्राइविंग कार और ग्लोबल फेशियल रिकॉग्निशन हो सकता है, लेकिन हम अपने कॉन्टैक्ट्स में से Duplicates नहीं हटा सकते हैं’
मरीसा मेयर ने जो ऐप लॉन्च किया है वो मोबाइल फोन के कॉन्टैक्ट्स को आर्गनाइज करने के उद्देश्य से लाया गया है. प्राइवेसी को लेकर दावा किया गया है कि ये ऐप किसी भी क़ीमत पर यूज़र्स का डेटा बेच कर बिज़नेस नहीं करेगी.