1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. 5 जनवरी को लॉन्च होगा Xiaomi का 108 MP कैमरे वाला फ़ोन

5 जनवरी को लॉन्च होगा Xiaomi का 108 MP कैमरे वाला फ़ोन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
5 जनवरी को लॉन्च होगा Xiaomi का 108 MP कैमरे वाला फ़ोन

चीन की कंपनी Xiaomi (शाओमी) जल्द ही अपने नए 108 मेगापिक्सल कैमरा वाले स्मार्टफोन को लाॅन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने इस बात की घोषणा की थी, जिसके अनुसार इस फोन को 5 जनवरी को लाॅन्च किया जाएगा। वहीं अब लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के लिए Amazon india (अमेज़न इंडिया) की साइट पर टीजर बैनर जारी कर दिया गया है।

टीजर बैनर से पता चलता है कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ऐमेजॉन से की जाएगी। हालांकि ऐमेजॉन पर जारी किए टीजर में फोन का नाम नहीं दिया गया है। बात करें कीमत की तो संभावना है कि यह एक बजट फोन होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी का अपकमिंग डिवाइस  Mi 10T Lite का रिब्रांडेड वर्जन होगा, जो हाल ही में चीन में लॉन्च किए गए Redmi Note 9 Pro 5G का ग्लोबल वर्जन है। इसे 108MP कैमरे के साथ लॉन्च किया गया था साथ ही Mi 10i को हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन भी मिला है।

बता दें कि कंपनी के अनुसार इस अपकमिंग स्मार्टफोन 108MP कैमरा मिलेगा। वहीं टीजर से पता चलता है कि फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में सर्कुलर मॉड्यूल में चार कैमरे दिए जाएंगे। वहीं इसमें फास्ट रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी मिलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...