1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. Xiaomi जल्द लाएगी 80W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट, महज़ 19 मिनट में होगा फ़ोन चार्ज

Xiaomi जल्द लाएगी 80W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट, महज़ 19 मिनट में होगा फ़ोन चार्ज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Xiaomi जल्द लाएगी 80W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट, महज़ 19 मिनट में होगा फ़ोन चार्ज

चीन की बड़ी मोबाईल कंपनी Xiaomi काफ़ी तेज़ी से इनोवेशन कर रही है। Xiaomi अब Fast Charging और wireless चार्जर पे काम कर रही है। सियाओमी जल्द ही अपने 80 वाट का वायरलेस चार्जर लांच करने वाली है। इस टेक्नोलॉजी से महज़ कुछ मिनटों में ही लैपटॉप, स्मार्टफोन चार्ज हो जाएंगे।

फ़िलहाल 50 वॉट की फ़ास्ट चार्जिंग सिर्फ़ Xiaomi Mi 10 Ultra और Xiaomi Mi 11 जैसे फ़ोन में ही देखने को मिलते हैं। सियाओमी ने कहा है कि आगे आने वाले टाइम में 80 W फ़ास्ट चार्जिंग वाले फ़ोन लॉन्च करेगी।

कंपनी का दावा है कि सिर्फ़ 18 मिनट में फ़ोन फुल चार्ज हो जाएगा। पिछले साल शाओमी ने अपना 80W का वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सामने लाया था। इस टेक्नोलॉजी की मदद से आप फ़ोन को सिर्फ़ 19 मिनट में चार्ज कर सकते हैं।

आप को बता दे कि आज के टाइम में मार्केट में बहुत सारे फ़ोन ब्रांड हैं जिनके फ़ोन वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। आप को बता दे कि Samsung, Apple, Vivo, Oppo, OnePlus, जैसे बड़े ब्राण्ड फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को डेवलप करने में जुटे हुए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...