1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. आज भारत मे लॉन्च होगा Xiaomi Mi QLED 4K TV जानिए क्या होगी स्पेक्टिफिकेशन और प्राइस

आज भारत मे लॉन्च होगा Xiaomi Mi QLED 4K TV जानिए क्या होगी स्पेक्टिफिकेशन और प्राइस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आज भारत मे लॉन्च होगा Xiaomi Mi QLED 4K TV जानिए क्या होगी स्पेक्टिफिकेशन और प्राइस

पिछले दिनों ही Xiaomi ने खुलासा किया था कि जल्द ही वह भारत में Mi QLED 4K TV लॉन्च करने वाला है। इस टीवी का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए अच्छी खबर है कि इसे आज यानि 16 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।

हालांकि, कंपनी अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि भारत में इस टीवी को कौन सा मॉडल दस्तक देगा। लेकिन Mi QLED 4K TV भारत में पहले से मौजूद Samsung, TCL और OnePlus जैसी कंपनियों के QLED TV को टक्कर दे सकता है।

Xiaomi Mi QLED 4K TV: ऐसे देख सकते हैं लाइवस्ट्रीम

Xiaomi Mi QLED 4K TV आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसका लाइव इवेंट कंपनी के YouTube समेत अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर देखा जा सकता है।

Xiaomi Mi QLED 4K TV: कितनी हो सकती है क़ीमत

Xiaomi Mi QLED 4K TV को भारत से पहले चीन में लॉन्च किया जा चुका है। जहां यह 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच मॉडल में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 3,699 यानि करीब 41,600 रुपये है।

हालांकि, अभी भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल और कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि भारत में यह टीवी 40,000 से 45,000 रुपये तक की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो सकता है।

स्पेक्टिफिकेशन क्या हो सकती है:-

नए टीवी में QLED डिस्प्ले दी जाएगी। वहीं अब तक सामने आई लीक्स के अनुसार इस टीवी को 64-bit MediaTek प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है।

यह एंड्राइड टीवी ओएस पर काम करेगा और इसमें एचडीआर सपोर्ट दिया जाएगा। साथ ही इसमें PatchWall launcher की सुविधा होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...