हाल ही में Xiaomi ने बताया है कि उनके स्मार्टफोन पहली सेल में ही जबरदस्त बिक्री की है। आप को बता दे कि Xiaomi ने Amazon India पे हुई सेल में क़रीब 15 लाख से ज़्यादा लोगो ने रेजिस्ट्रेशन किया था।
Amazon के साथ साथ ही इस फ़ोन को Mi.com पे 8 जनवरी को बेचने के लिए पेश कर दिया गया था। अग़र बात करे Xiaomi Mi 10i की क़ीमत की तो इसे इंडिया में 20,999 रुपये में लांच किया गया था। और इसका टॉप मॉडल को 23,999 रुपये में लांच किया गया था।
Xiaomi India के हेड और मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्वीट भी किया था। उन्होंने कहा की इंडिया में मिले यूज़र के रिस्पांस से वो बेहद खुश हैं, पहली सेल में 200 करोड़ रुपये के Mi 10i की बिक्री आपस में एक रिकॉर्ड है। हम लगातार यूज़र के लिए बेस्ट टेक्नोलॉजी के प्रति अग्रसर है।
अब एक नज़र फ़ोन की स्पेसिफिकेशन:-
Mi 10i में 6.67 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है जो 1080X2400 पिक्सल की है। फ़ोन में 8NM का स्नैपड्रैगन 750G Soc के साथ Adreno 619 GPU भी दिया गया है।
फ़ोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज देखने को मिलता है। फ़ोन क्वैड कैमरा सेटअप के साथ आता है। 108 MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 8 MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है। इसके साथ 2 MP का डेप्थ लेंस और 2 MP का मैक्रो लेंस दिया गया है।